Sat. Jun 22nd, 2024

पं प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से कही बात पर स्वयं नहीं किया अमल

By newsdesk Jun14,2024

कोटेश्वर महादेव में कथा कर प्रसिद्वि पायी, राशि की घोषणा कर भूल गए

मंगल भारती ने राशि मिलने से किया इंकार

बदनावर्/ डेस्क।

बदनावर। पंडित प्रदीप मिश्रा ने बदनावर के कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर मै पिछले साल श्री शिवमहापुराण कथा का वाचन किया गया था। हजारों श्रुद्वालूओं ने कथा का श्रवण किया था। पांच दिनों तक कोटेश्वर में माहोल धर्ममय हो गया था। कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ पर बैठ कर कोटेश्वर मंदिर परिसर के विकास हेतु दो लाख पचास हजार रु देने की घोषणा की गयी थी। किंतु यह राशि एक वर्ष बीतने के बाद भी किसी भी माध्यम से नहीं मिल पायी हैं। कोटेश्वर के मंहत मंगल भारती ने भी पं मिश्रा द्वारा दी गयी राशि अब तक नहीं मिलने की बात की है।

कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पं प्रदीप मिश्रा द्वारा पंच पुश्प को लेकर शिव महापुराण कथा का वाचन किया गया था। पं मिश्रा ने कोटेश्वर महादेव के दर्शन कर व्यास पीठ पर बैठकर परिसर में विकास हेतु दो लाख पचास हजार रु देने की घोशणा की गयी थी। परंतु यह राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई।

*पं मिश्रा राशि देने की घोषणा कर भूल गए-*

कोटेश्वर के पूजारी मंहत मंगल भारती ने बताया कि पं प्रदीप मिश्रा द्वारा कोटेश्वर मंदिर परिसर में विकास हेतु ढाई लाख रु देने की घोषणा की गयी थी। यह राशि मिलने की संभावना पर कथा स्थल पर चदर शेड बनाने की योजना बनाई गई थी। चदर शेड बनाने से श्रावन माह में आने वाले हजारों कावड यात्रियों को यहां ठहरने के लिए सुविधा मिलती। किंतु एक वर्ष बाद भी यह राशी नहीं मिलने के कारण योजना पर अमल नहीं हो सका। मंगल भारती ने आगे बताया कि इस राशि के लिए कई बार पं मिश्रा से संपंर्क करने का प्रयास किया गया। किंतु रिपलाय नहीं आया। पं मिश्रा के सहयोगी टीम के सदस्यों से भी संपंर्क कर राशी के बारे में बताया गया, फिर भी पं मिश्रा द्वारा घोषित राशि अब तक नहीं मिल पायी है। यदि पं मिश्रा द्वारा किसी माध्यम से राशि जारी की गयी है तो जानकारी सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

पं मिश्रा द्वारा खंडवा जिले के प्रसिद्व तीर्थ औकरेश्वर में इन दिनांे कथा वाचन किया जा रहा है। जहां राधी राणी को लेकर दिए वक्तय पर बवाल हो रही है।

Author

Related Post

error: Content is protected !!