Sat. Jun 22nd, 2024

एक योजना की राशि दो बैंक में जमा कैसे- विधायक

By newsdesk Jun14,2024

विधायक शेखावत पहुंचे नगर पंचायत की समीक्षा बैठक में

नागेश्वर में विकसीत
बालोघान की लीगल जांच के दिये निर्देश

बलवंती नदी एक योजना की राशि दो बैंक में जमा कैसे- विधायक शेखावत

बदनावर। कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत नगर परिशद में आयोजित समीक्षा बैठक मंे पहुॅचे। समीक्षा बैठक में बलवंती नदी सोैन्दर्यीकरण एवं नगर में चल रहे विकास कार्याे की समीक्षा की गई। साथ ही नागेश्वर में विकसीत बालोघान की लीगल जांच हेतु कहा गया। नगर परिषद का पैसा किसी भी स्थिति में ग्राम पंचायत में नहीं लगाया जा सकता है। बैठक में नालों की सफाई समय पर नहीं होने की शिकायत भी मिली।

नगर परिशद की समीक्षा बैठक में निर्वाचित कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत पहली बार पहुॅचे। विधायक शेखावत ने नगर परिशद द्वारा संचालित विकास कार्याे की बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमें बलवंती नदी सौन्दर्यीकरण हेतु 13 करोड 11 लाख रु लंबे समय से प्राप्त होने के बावजुद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। साथ ही वार्ड क्र 1 में अंडर ग्राउंड ड्रैनेज पाइप लाइन का काम गुणवता हीन होने के बावजुद पूर्ण दिखाया गया। किंतु रोड निर्माण का कार्य अधूरा है। वार्ड क्र 2 व 6 में अंडर ग्राउंड डैªनेज कार्य सहीत कई निर्माण कार्य अधूरे पडे है तो कही निर्माण कार्य शुरु ही नहीं हो पाया है। विधायक शेखावत ने सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

बलवंती नदी सौन्दर्यीकरण एक योजना की राशि दो बैंक में जमा कैसे

बलवंती सौन्दर्यीकरण की राशि 13 करोड 11 लाख रु 2023 में ही प्राप्त हो गए थे। यह राशी दो अलग अलग बैंक में जमा करना बताया गया। इस पर विधायक शेखावत ने संज्ञान लेते हुए कहा एक योजना की राशि दो अलग अलग बैंक में जमा नहीं की जा सकती है। अगर ऐसा किया है तो गलत प्रकिया अपनायी गईं।



नगर परिशद का पैसा ग्राम पंचायत में नहीं लगाए- विधायक शेखावत

नागेश्वर उधान में नगर परिशद द्वारा 2 करोड से अधिक की राशि खर्च कर विकास कार्य कर बालोधान निर्माण पर खर्च बताया गया। मामले पर संज्ञान लेते हुए विधायक शेखावत ने कहा कि नागेश्वर की जिस भूमि पर उधान विकसित किया जा रहा इसकी जांच पडताल की जाए। नगर परिषद का पैसा नगर में ही खर्च किया जाए। नगर परिशद ग्राम पंचायत में विकास पर राशि खर्च नही की जा सकती है। यदि भूमि ग्राम पंचायत खेडा में पटवारी हल्का खेडा होने पर निर्माण किया जाता है। तो इसकी सुक्षमता से लीगल जांच पडताल होना चाहिए। विधायक ने इस काम को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाने की बात कही।
विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि हर तीन माह में नपं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। साथ ही पार्षदों की मांग पर विकास कार्य किया जाए। और पार्शदों की बात सुनी जाए। नपं में हुए विकास कार्याे को लेकर आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने पर शासन से राशि की मांग की जाएगी। रहवासियों को परेशानी न हो ऐसे प्रयास नगर परिशद को करना चाहिए।

बैठक में सीएमओ संतराम चौहान, पार्षद जगदीश पाटीदार, महिपालसिंह पंवार, हरीश मांगलिया, नपं के इंजिनियर सांरग पुराणिक, गोविंद इस्के एवं प्रशांत माथुर, राजस्व निरीक्षक अशोक शर्मा, जल प्रभारी कमलेश पाटीदार, योजना प्रभारी गजेन्द्र शर्मा, सफाई दरोगा भरत उटवाल, फायर बिग्रट प्रभारी अमरसिंह रील एवं धमेन्द्र मकवाना, मनमोहन राठौर सहीत कई कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में निरंजनसिंह पंवार, सुरेश पटेल, मुकेश होती, महेश पाटीदार, संदीप माहेश्वरी, चेतनसिंह राठौर, प्रकाश निनामा, अभय पाटीदार सहीत कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। जानकारी मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Author

Related Post

error: Content is protected !!