Sat. Jun 22nd, 2024

माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर भगवान शिव की पूजा कर प्रसादी वितरण की

By newsdesk Jun15,2024

महेश नवमी पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और जगत जननी मां पार्वती की पूजा की जाती है। माहेश्वरी समाज के लोग महेश नवमी पर भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। इस अवसर पर झांकी भी निकाली जाती है। भगवान शिव त्रिलोकीनाथ हैं। उनकी शरण में रहने वाले साधकों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
इसी परंपरा के निमित बदनावर माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी के पावन पर्व पर सर्व प्रथम सुबह प्रभात फेरी निकली गयी। प्रभात फेरी में सभी समाजजन घर घर गूंजे यही पुकार भगवान महेश की जय जय कार का नारा लगाते हुए चल रहे थे। जो पिपलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होते हुए जवाहर मार्ग,मोदी चौराहा,सभामंच,भेरुखलिया,दुर्गाचौक होते हुए समापन पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ। जिसके बाद भगवान महेश का अभिषेक किया गया। अभिषेक में राजेश -ज्योति जी काबरा बैठे थे। समाज द्वारा 10वी एवं 12वी में 80% प्रतिशत से ऊपर लाये बच्चो का सम्मान किया गया। कक्षा 10वी में हिमान्द्री चांडक 88% एवं कक्षा 12वी वंश सोमानी 88%, आदित्य माहेश्वरी 88%,निकुंज सोमानी 84% रहे।
समाज सचिव संतोष जी बाहेती द्वारा पिछले 2 वर्ष से बन रहा समाज भवन जो कि 75% काम पूर्ण हो चुका है बचा हुआ काम भी जल्द से जल्द पूर्ण हो जायेगा एवं आगे समाज मे क्या क्या गतिविधिया होगी इसके बारे में भी जानकारी दी गयी।
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा समाज मे स्पीकर एवं माइक सेट दिया गया।अंत मे सभी समाजजन का सहभोज सोमानी गार्डन पर हुआ।

Author

Related Post

error: Content is protected !!