Sat. Jun 22nd, 2024

राजनेतिक माहौल गर्माया, चांदी का मुकुट, साफा व फुल माला रही चर्चा मे

By newsdesk Jun15,2024

रक्तदान एवं तीन हजार पौधों का वितरण कर मनाया भाजपा जिला अध्यक्ष सोमानी का जन्मदिन

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य रूप से थी उपस्थित

बदनावर। नर सेवा नारायण सेवा का भाव रखने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के जन्मदिवस के अवसर पर लगभग 51 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया साथ ही लगभग तीन हजार छाया एवं फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। इस दौरान आयोजित सह भोज में भी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने सोमानी को बधाई देने के साथ-साथ आयोजित कार्यक्रम की भी सराहना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकर ने अपने उद्बोधन में कहा

प्रधानमंत्री द्वारा बदनावर में जो औद्योगिक इकाई स्थापित की जा रही है वह आने वाले समय में क्षेत्र का भविष्य बदल देगी। यह क्षेत्र मिनी पीथमपुर बनकर देश में अपना नाम रोशन करेगा। धार जिले की 535 आंगनवाड़ियों को सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक-एक लाख रूपए प्रदाय करने के लिए आवंटन किया है। गांव और शहर की दूरी खत्म करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत किया है। लेकिन अभी भी कई गांव छूट रहे है उनको भी प्रधानमंत्री सड़कों से जोड़ा जाएगा। बदनावर की जनता ने जो कहा था वो कर दिखाया और रेकार्ड मतों से जीत दिलाई है। मैं भी आपको विश्वास दिलाती हूं कि में बिना भेदभाव के काम करूंगी और सबके विश्वास पर खरा उतरूंगी। भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में जितनी कुशलता से नेतृत्व किया है वह काबिले तारिफ है। उक्त बातें केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने यहां शनिवार को चंद्रलीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त कही।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार विधायक नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष सरदार मेड़ा, पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, डा प्रहलादसिंह सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या, खेमराज पाटीदार, रामेश्वर मुकाती, विनोद शर्मा, दिलीप पटोंदिया, विश्वास पांडे, उमेश गुप्ता, जयदीप पटेल, कल्याण पटेल, संजय वैष्णव, प्रकाश धाकड़, निलेश भारती, वेलसिंह भूरिया, नरेंद्र राठौड़, धर्मेंद्र शर्मा, परमानंद पाटीदार, जितेंद्र जाट, मोहनसिंह चौहान, नजमू बोहरा, रजनीश मालवीय, जहांगीर लाला, देवेंद्र मोदी, सुषमा पाठक, ममता शिव पाटीदार, नारायण सोनी, योगेश मुकाती आदि मौजूद थे।
स्वागत उदबोधन बाबूलाल जाट ने दिया। कार्यक्रम में नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का शाल, श्रीफल से अभिनंदन कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही जिले भर से आए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के जन्मदिन पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया। सोमानी ने कहा के अपने इस अभूतपूर्व स्वागत से काफी अभिभूत हुए है। सभी का स्नेह इसी प्रकार मिलता रहे। वे सदैव पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रितेशसिंह पंवार ने माना। इससे पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने मंत्री के आगमन पर फूल बरसाए। मनोज सोमानी के जन्मदिन के अवसर पर तीन हजार फलदार व छायादार पौधों का वितरण कार्यक्रम में आए लोगों को किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया था जिसमें 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। देश भक्ति राष्ट्र सेवा के बाद मानव सेवा का परिचय देते हुए तीन पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान किया।

श्री उत्तम सेवा न्यास ने सोमानी के जन्मदिन पर गोशाला में मनाया


बदनावर/नगर की धार्मिक एवं पर्यावरण पर कार्य करने वाली सबसे बड़ी संस्था श्री उत्तम सेवा न्यास के अध्यक्ष समाजसेवी मनोज सोमानी का जन्मदिन संस्था सदस्यों ने लक्ष्मी गोशाला में मनाया। जहां सदस्यों ने दो ट्रॉली हरा चारा गोवंश को खिलाया गया और गौ माता की पूजन अर्चन करते हुए उनसे आशीर्वाद मांगे कि हमारे गुरु भाई मनोज सोमानी को आरोग्मयी दीर्घायु प्रदान करें।। संस्था द्वारा नगर में समय समय पर धार्मिक आयोजन किया जाता है जिसमे प्रमुखता से प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन मुख्य है। कावड़ यात्रा के द्वारा क्षेत्र के लोगो को अपने सनातन धर्म से जोड़ने का प्रयास एवं पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया जाता है। इस कावड़ यात्रा का क्षेत्र के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिलता है जिसमे हजारो की संख्या में लोग कावड़ यात्रा में शामिल होते है।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का स्वागत स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर ने किया
फर्नीचर,कंप्यूटर एवं अन्य संसाधन हेतु मांग पत्र सौपा
बदनावर/मनीष शर्मा/मालवा हेराल्ड/धार महू लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर के नगर आगमन पर स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर द्वारा नगर परिषद् में स्वागत किया गया। ठाकुर के साथ धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा का भी पुष्प गुछ भेट कर स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर को संस्था के सदस्यों द्वारा बाबा श्री बैजनाथ का आकर्षक तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेट की गई। संस्था अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने केंद्रीय राजयमंत्री ठाकुर को संस्था के फर्नीचर, कंप्यूटर एवं अन्य संसाधन हेतु पांच लाख रुपए का मांग पत्र सौपा गया जिसे केंद्रीय राजयमंत्री ठाकुर ने सहर्ष स्वीकार कर राशि दिलाने का कहा। वही संस्था संस्था का बन रहा भवन का कुछ कार्य शेष है जिसे पूर्ण करवाने हेतु नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव से चर्चा संस्था अध्यक्ष अग्निहोत्री ने की, जिसे जल्द ही पूर्ण कराने का श्रीमती मीना शेखर यादव ने कहा है। स्वागत कार्यक्रम में नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव, सामजसेवी व राजनेता शेखर यादव, स्वतंत्र प्रेस क्लब सरक्षण दिलीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विनय नाहर, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, राकेशसिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।

Author

Related Post

error: Content is protected !!