Sat. Jun 29th, 2024

भाजपा मे गुटबाजी, दो राजनेतिक धुरंधर, भोपाल में हुआ दत्तीगांव सोमानी का आमना – सामना,

By newsdesk Jun17,2024

कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल पड़ी भाजपा

दो राजनीतिक धुरंधर =भोपाल में हुआ दत्तीगांव सोमानी का आमना सामना= दूरियां और बढ़ेगी

महेश पाटीदार/चीफ एडिटर

बदनावर विधानसभा चुनाव बाद से ही भाजपा अलग-अलग खेमो में बटी हुई दिखाई देने लगी है। पुर्व उद्योगमंत्री दत्तीगांव की हार से यह खाई और गहरी हो गई। दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदियों का कल भोपाल में हुआ आमना सामना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के कार्यालय में एक ही केबिन में दोनों नेताओं के सुलह के लिए विधि शर्मा ने किया प्रयास। किंतु जिस प्रकार का वातावरण दिखाई उससे प्रतीत होता है कि भाजपा में फुट की है दरार भरने की बजाय और बढ़ती दिखाई दे रही है।

मामला है रविवार को केंद्रीय मंत्रियों के अभिनंदन का
भाजपा कार्यालय में रविवार को हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए गए सभी 6 मंत्रियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में मध्य प्रदेश के केंद्रीय 6 कैबिनेट मंत्री को आमंत्रित किया गया था। किंतु प्रदेश भाजपा के नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी का निधन होने के कारण यह आयोजन निरस्त कर दिया गया। आयोजन निरस्त के बाद भोपाल में ही बीडी शर्मा के कार्यालय में कई नेता पहुंचे । जिसमें धार जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं पूर्व उद्योगमंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी शामिल थे। दोनों राजनीतिक धुरंधरों के बीच चल रहे विवाद को थामने के लिए वि डी शर्मा के यहां बंद केबिन में चर्चा विचार विमर्श किया गया। चर्चा का अंतिम हाल तो ज्ञात नहीं हो सका किंतु दोनों के आमने-सामने आने-जाने के दौरान चल रही गतिविधियों को देखकर प्रतीत होता है कि यह खाई भरने की बजाय और बढ़ती जा रही है।

पुर्व उधोग मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यकश
अध्यक्ष मनोज सोमानी के बीच बदनावर विधानसभा में हार के बाद यह खाई निरंतर बढ़ती जा रही है। उद्योगमंत्री दत्तीगांव गुट का मानना है कि जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी द्वारा ठीक से काम नहीं करने के कारण बदनावर की सीट पर भाजपा हारी हैं । हालाकि दोनों नेताओं ने खुलकर तो बयान बाजी नहीं कि अंदर खाने से जो चर्चा आ रही है उसमें इन दोनों के बीच राजनीतिक देवशता बढ़ती जा रही है।

*सीएम के सामने भी गुटबाजी हुई थी उजागर*

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भी भाजपा में गुटबाजी बढ़ती हुई दिखाई दी । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बदनावर आगमन के दौरान भी पुर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के नेतृत्व में बदनावर में उनकी अगवानी की गई। सी एम की सभा के लिए बनाए गए मंच पर लगे पोस्टर में जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी का फोटो गायब होने की चर्चा लंबे समय तक चलती रही। सभा मै सोमानी समर्थक मंडल पदाधिकारीयो ने भी सीएम के मंच पर जाने से परहेज किया था। और सामने बैठकर भाषण सुन कर सबको चौंकाया भी।

2 दिन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का अभिनंदन किया गया। जिसमें जिले के विधायक नीना वर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी ने शिरकत की। किंतु जन्मदिन दत्तीगांव के नहीं पहुंचने से दत्तीगांव की मनोज सोमानी के बीच की दूरियां जग जाहिर हो गई। यहां तक की दत्तीगांव के समर्थक लोग भी सोमानी का स्वागत करने के लिए कम संख्या में ही पहुंचे थे ।धार जिले की भाजपा की राजनीति में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं मनोज सोमानी अलग-अलग दो गुटों में बंटी दिखाई दे रही है।

कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल पड़ी भाजपा

कांग्रेस में जब भी कोई नेता या संगठन पदाधिकारी क्षेत्र में दौरे पर आता है तो अलग-अलग गुटो द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी नक्शे कदम पर भाजपा भी अब चल पड़ी है। मामला है 2 दिन पहले कैबिनेट राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के बदनावर आगमन के दौरान अलग-अलग दो जगह पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। मनोज सोमानी के जन्मदिन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में एक निजी गार्डन में राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का सम्मान किया गया। वहीं नगर परिषद बदनावर द्वारा भी अलग से अयोजन नगर परिषद परिसर में ही किया गया। जहां अध्यक्ष एवं पार्षद ने सावित्री ठाकुर का सम्मान किया। मंत्री महोदया का दो जगह अलग-अलग जगह पर सम्मान किया जाने से प्रतीत होता है कि भाजपा भी अब कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलने लगी है। अब देखना है भाजपा में यह गुटबाजी आगे जारी रहती है या प्रदेश के वरिष्ठ नेता इस गुट बाजी को कम कर दोनो दुरंधर नेताओं के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने में क्या भूमिका अदा करेंगे।

Author

Related Post

error: Content is protected !!