Sat. Aug 31st, 2024

ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा सरकार में भाजपा के ही राज नेता परेशान

राजनीतिक उथल-पुथल भाजपा के जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बैठक का किया बहिष्कार

बैठक का बहिष्कार कर सीईओ को हटाने के लिए किया निंदा प्रस्ताव दिया

चीफ एडिटर/महेश पाटीदार

बदनावर जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई थी ।बैठक में जनपद अध्यक्ष आशा कुंवर सोलंकी उपाध्यक्ष ममता पाटीदार एवं कई महिला जनपद सदस्य एवं पुरुष जनपद सदस्य शामिल हुए। बैठक में अध्यक्ष आशा कुवर सोलंकी एवं उपाध्यक्ष ममता पाटीदार एवं जनपद सदस्य द्वारा क्षेत्र में हो रहे हैं काम को लेकर बातचीत करना चाहा , किंतु को सी ई ओ राजेंद्रसिंह परिहार द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार करते हुए उन्हें निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। जनपद सदस्यों को यह कार्रवाई आपत्तिजनक लगी और अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अधिकांश जनपद सदस्यो ने बैठक का बहिष्कार कर सभा कक्ष से बाहर निकल गए। उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा जनपद सीईओ राजेंद्र सिंह परिहार के विरोध में निंदा प्रस्ताव जारी किया गया। अध्यक्ष आशाकुवर सोलकी एवं उपाध्यक्ष ममता पाटीदार का कहना है कि जब तक सीईओ को यहां से नहीं हटाया जाता है तब तक जनपद की बैठक का बहिष्कार किए जाएंगा और इस संबंध में हमारे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी सूचित किया जाएगा।

फिलहाल राजनीतिक माहौल गर्माया है भाजपा के शासन में भाजपा के ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के सुनवाई नहीं होना अधिकारी की कार्य का प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है .!

क्या भाजपा के वरिष्ठ नेता इस मामले को हस्तक्षेप कर जनपद सदस्यों की बातें सुनने मै क्या भूमिका अदा करता है।

उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले भी जिला पंचायत सीईओ की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट होकर जिप अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बैठक का बहिष्कार किया था। और आज बदनावर में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने सी ई ओ क की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर बैठक का बहिष्कार किया अब देखना है कि जिला पंचायत व जनपद पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध भाजपा सरकार क्या कार्रवाई करती है।

Author

Related Post

error: Content is protected !!