Thu. Jun 27th, 2024

गणेश व्यायाम शाला में योग दिवस मनाया

By newsdesk Jun21,2024

श्री गणेश व्यायाम शाला पर विश्व योग दिवस मनाया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 10 वा विश्व योग दिवस का आयोजन श्री गणेश व्यायाम शाला परिसर में किया गया! कार्यक्रम के पूर्व व्यायाम शाला के सदस्य रवि सेन का दुखद निधन होने पर मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। व्यायाम शाला के प्रशिक्षक आनंद राव जाधव द्वारा विभिन्न योगासन कराया गया! व्यायाम शाला के मनीष शर्मा एवं राजेश प्रजापति द्वारा योग के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के पश्चात उस्ताद पहलाद यादव द्वारा आगमी 30 जून सेवानिवृत सम्मान समारोह व 1 जुलाई जन्मोत्सव कार्यक्रम को व्यायामशाला के सदस्य रवि सेन के दुखद निधन होने पर आयोजन निरस्त करने का निर्णय लिया गया। जो कि बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा था।ओम प्रकाश गुर्जर,जितेंद्र आय, चेतन यादव, यश गुर्जर,पीयूष राठौड़, दिलीप राठौड़, घनश्याम निनामा,खुशी शर्मा, आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार यश गुर्जर द्वारा माना गया।

Author

Related Post

error: Content is protected !!