Sat. Jun 29th, 2024

मामले का खुलासा– बदनावर न्यूज मे विकासखंड की जनता के कुछ सवाल

By newsdesk Jun24,2024

भाजपा के शासन में परेशान भाजपाई

डेढ साल तक महिला प्रतिनिधी बैठक में बैठे, अब क्यो रोके

भाजपा के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने बैठक का बहिश्कार कर किया निंदा प्रस्ताव पास

चीफ एडिटर/महेश पाटीदार

बदनावर जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी थी। बैठक में जनपद अध्यक्ष आशाकुंवर सोलंकी, उपाध्यक्ष ममता पाटीदार सहीत कई जनपद सदस्य शामिल हुए। बैठक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर जानकारी मांगने पर सीइओ के इंकार करने पर बैठक का बहिष्कार कर सीइओ राजेन्द्रसिंह परिहार के विरुध निंदा प्रस्ताव पास कर जिपं सीइओ के नाम पत्र भेजा गया।

पिछले डेढ साल में जनपद की बैठक के पुराने फोटो प्रस्तुत है जिसमें महिला प्रतिनिधियों के साथ सीइओ स्वयं बैठक में उपस्थित हुए और बैठक का संचालन भी किया। किंतु अचानक नियमों का हवाला देने से कौन गलत कौन सही, इसका फैसला जनता को करना है।

सीइओ राजेन्द्रसिंह परिहार ने बैठक का बहिश्कार करने वाले जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को लेकर कहा कि बैठक में महिला सदस्यों के प्रतिनिधी को नहीं बैठने देने पर कुछ सदस्य बैठक में से उठकर चले गए थे। सीइओ परिहार ने नियम का हवाला देकर कहा कि महिला प्रतिनिधी के बैठने का नियम नहीं है।

कैसे बदल गया नियम-
जनपद सीइओ को जानकारी में लाने हेतु इसी जनपद की बैठक में सीइओ के साथ डेढ साल महिला सदस्यों के प्रतिनिधी ने उपस्थिति दर्ज करायी गई। डेढ साल तक महिला प्रतिनिधी बैठ कर हिस्सा लेते रहे।
बदनावर न्यूज के बदनावर विकासखंड की जनता के कुछ सवाल किए है जो इस प्रकार है।
-डेढ साल तक महिला प्रतिनिधी बैठ कर हिस्सा लेते रहे,अब सीइओ को आपति क्यों है?
-क्या महिला के प्रतिनिधी के बैठक में आने से निर्माण कार्य में सीइओ की मनमानी पर रोक लग गई है।?
-क्या बदनावर विधानसभा में कांग्रेस का विधायक चुने पर जनपद पंचायत के नियमों में परिवर्तन हो गया है?

  • महिला प्रतिनिधी के बैठने पर निर्माण में हो रही अनियमिताएं उजागर होने का अंदेशा है?
    -क्या जनपद महिला प्रतिनिधी के शामिल होने से विकास अवरुध हो सकता है?
    -क्या विकास कार्यो के बारे में जानकारी मिलने पर सदस्यों को विरोध शुरु हो सकता है?

ऐसे कई प्रश्न है जिनका जबाव जनता को मिलने चाहिए। फिलहाल जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है इनके बीच के विवाद का अंत कब और कैसे होगा यह तो समय ही बताएगा।

Author

Related Post

error: Content is protected !!