Fri. Aug 30th, 2024

नवनियुक्त युका जिलाध्यक्ष की स्वागत रैली एवं सम्मान समारोह बुधवार को

नवनियुक्त युका धार जिलाध्यक्ष रोहित कामदार की स्वागत रैली एवं सम्मान समारोह बुधवार को

बदनावर / युवक कांग्रेस धार के कार्यकर्ताओं द्वारा रोहित कामदार के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर महू से पीथमपुर होकर धार तक स्वागत रैली निकाली जाएगी। रैली के पश्चात कांग्रेस कार्यालय धार पर पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

कांग्रेस धार जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर, संगठान प्रभारी निर्मल मेहता, धार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार की सहमति से प्रदेश अध्यक्षत मितेंद्र दर्शन सिह यादव द्वारा युवक कांग्रेस धार शहर एवं धार युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर रोहित कामदार को मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित कामदार के प्रथम धार आगमन पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली बुधवार को डी मार्ट के सामने पीथमपुर चौपाटी महू से प्रारंभ होकर
आईसर चौराहा, सागोर कुटी चौराहा, इंडोरामा चौराहा, घाटाबिल्लोद, लेबड, गुनावत, इंदौर नाका ,त्रिमूर्ति चौराहा ,घोड़ा चौपाटी, मोहन टॉकीज, बस स्टैंड होकर दोपहर 3:00 बजे कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड धार पहुचेगी , जहा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। जिसमें कांग्रेस संगठन के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, एनएसयूआई सहित सभी संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Author

Related Post

error: Content is protected !!