Fri. Aug 30th, 2024

क्रिकेट के भगवान से हुआ साक्षात्कार- स्वयं के साथ क्षेत्र को किया गोरांवित्

क्रिकेट के भगवान से हुआ साक्षात्कार- स्वयं के साथ क्षेत्र को किया गोरांवित्

बदनावर/पुत के पांव पालने में दिख जाते हैं वाली एक प्रचलित कहावत को साकार किया बदनावर के युवा व्यापारी हर्षवर्धन शर्मा (टिंकू) ने। बचपन से प्रतिभा देखने को मिली बदनावर के युवा हर्षवर्धन शर्मा में। जो अपने विद्यालय जीवन से ही क्षेत्र का नाम रोशन करते आए है। अपने विद्यालय समय में कई बार विज्ञान के मॉडल को लेकर प्रदेश के राजयपाल, केबिनेट मंत्री सहित कई गणमान्य नागरिको के समक्ष अपनी प्रस्तुति देकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अवल्ल रहे। शुरुआत में प्रिंटिंग, कंप्यूटर के क्षेत्र में भी अपना नाम बनाया। वही नगर का प्रथम सर्व सुविधायुक्त रेस्टोरेंट श्रीहरि का संचालन किया जिसे आज भी लोग याद करते है। पर हर्षवर्धन इतने पर ही रुकने वाले नहीं थे उनकी महत्वकांक्षा बड़ी थी वह कुछ ऐसा करने की चाह में थे जिससे अपने साथ अपने नगर की पहचान देश में हो। वर्ष 2016 में संपूर्ण टायर की स्थापना छोटे से स्तर पर की। अपने लग्न, कठोर परिश्रम, ग्राहक संतुष्टि, सौम्य व्यवहार के कारण अपने कारोबार का दायरा बदनावर से बाहर रतलाम, मंदसौर, नीमच, पेटलावद, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, सहित मुंबई तक फैलाया। वही हर्षवर्धन ने अपनी फर्म संपूर्ण टायर को संपूर्ण एक्सपोर्ट प्रा लि तक पहुंचाया।

आज संपूर्ण टायर विश्व के कई बड़ी टायर कंपनी के अधिकृत विक्रेता है। इन्ही कंपनी में से एक अपोलो टायर ने अपने देशभर के 30 हजार अधिकृत विक्रेता को सर्वाधिक बिक्री का टारगेट दिया था। जिसे मात्र 104 डीलर ही कर पाए, जिसमे से एक संपूर्ण टायर भी शामिल है। कंपनी ने इन चुनिंदा डीलरों को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के इंटरनेशनल होटल शांगरी-ला होटेल में कॉन्क्लेव आयोजन किया। इस आयोजन में क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ में माने जाते हैं एवं जिन्हे क्रिकेट का भगवान कहा जाता है सचिन तेंदुलकर मुख्य अतिथि में शामिल हुवे। इस भव्य आयोजन में हर्षवर्धन शर्मा को भी सचिन तेंदुलकर के साथ वार्ता करने का लम्बा अवसर मिला। सचिन तेंदुलकर भी हर्षवर्धन शर्मा के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हुवे। हर्षवर्धन ने फोन पर बताया की मैथिव हैडेन ने एक बार कहा था की परिश्रम के पसीने से जो नहाता है, वही सचिन तेंदुलकर कहलाता है, और आज तेंदुलकर जी से मिलकर उनका अनुभव जानकर लगता है की मैथिव हैडेन ने उक्त बात बहुत सही कही थी। क्षेत्र में हर्षवर्धन शर्मा पहले व्यक्ति है जिन्हे तेंदुलकर जैसे महान व्यक्ति के साथ मिलना हुवा। ज्ञात हो पूर्व में भी हर्षवर्धन ने कई टार्गेट पूरे कर अजरबेज़ान की राजधानी बाकू, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना भी जा चुके है। सोशल मीडिया पर जब इस अवसर को लोगो ने देखा तो उन्हें हर्षवर्धन पर गर्व महसूस हुवा जिसने बदनावर जैसे छोटे से क़स्बा को विदेश में भी शोहरत दिलाई। परिजन सहित कई मित्रगण एवं जनता ने हर्षवर्धन शर्मा को बधाई दी।

Author

Related Post

error: Content is protected !!