Wed. Aug 28th, 2024

धूमधाम से निकाली बदनावर नगर में तिरंगा यात्रा

भाजपा ने धूमधाम से निकाली नगर में तिरंगा यात्रा

बदनावर। आजादी पर्व के उपलक्ष पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल नेता व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर निकले। आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा था। तिरंगा रैली शासकीय नंदराम चौपड़ा विद्यालय प्रांगण से दोपहर 3 बजे शुरू हुई। जो बस स्टैंड, आंबेडकर चौराहा, सोमेश्वर चौराहा, जवाहर मॉर्ग, सभामंच, भेरू उखलिया, शीतलामाता बस स्टैंड होते हुई राणा पुंजा भील प्रतिमा स्थल पहुँची। जहां समापन हुआ। यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्रभक्ति नारे लगाते हुए चले। समापन पर भाजपा के जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उदेध्य लोगो मे राष्ट्रभक्ति जगाना है। संगठन के कार्यकर्ता हर घर पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए अभियान चलाए। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि संगठन द्वारा आजादी के पर्व को लेकर पूरे देश मे तिरंगा यात्रा निकालने व रक्षाबंधन पर बहनों से रक्षासूत्र बंधवाना है। शहर से लेकर गाँव तक प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लहराना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि देश जब गुलाम था तब अंग्रजों ने भारत के लोगो पर अत्याचार किए थे। देश के बहादुर विरो, महापुरूषो ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। स्वतंत्रता दिवस अपने में गौरव का अनुभव करने व कराने का दिन है। स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान के बाद आज हम गुलामी से मुक्त होकर स्वतंत्र भारत में रह रहे है। पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजयुमो के जिला मंत्री कुलदीप जाट ने दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर भाजपा अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने किया। आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जाट ने माना। इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह सोलंकी, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह सक्तावत, भाजपा नेता प्रजेंद्र भट्ट, शेखर यादव, दिनेश गिरवाल, कुलदीप सिंह पिपलीपाडा, धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र मोदी, शिवराम सिंह रघुवंशी, हितेंद्रसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र सिंह पंवार, राजेन्द्र सराफ, अशोक पटेल जवासिया, कन्हैयालाल गुर्जर, कमलेश्वर सिंह चूंडावत, संजू बना मुंगेला, निशांतसिंह भाटी, ब्रजपाल सिंह सक्तावत, नितिन सावंत, हरीश झारानी समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author

Related Post

error: Content is protected !!