Tue. Aug 27th, 2024

यह जनता है जो 400 पार की फाकालाजी करने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 से 26 इंच का भी कर देती है- विधायक शेखावत

विधायक शेखावत के जन्मदिन पर 50 से अधिक गांव के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सम्मान

यह जनता है जो 400 पार की फाकालाजी करने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 से 26 इंच का भी कर देती है- विधायक शेखावत

बदनावर में तो बुखार उतारा, बहुत सी जगह उतरना बाकी, आने वाला समय कांग्रेस का है_विधायक शेखावत

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन लक्ष्मी गौशाला में गायों के बीच कार्यकर्ताओं ने हर्शोल्लास से मनाया गया। विधायक शेखावत ने गौमाता का पूजन कर गोमाता को 56 भोग लगाया गया। लक्ष्मी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में गौमाता के लिए तिल से बने 2100 लड्डू भी उपलब्ध कराये गए। 16 ग्राम पंचायत में 5 हजार लिटर पानी की क्षमता के टेंकर का वितरण भी किया गया। 50 से अधिक गांव से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुश्पमाला पहना कर विधायक शेखावत का स्वागत किया गया। शेखावतजी ने जन्मदिन पर अस्पताल में एक एयर कंडीशनर एवं शासकीय कन्या हाई सेेंकेडी स्कूल में एक वाटर कुलर भी भेंट किया गया।

लक्ष्मी गौशाला में आयोजित जन्मदिन कार्यकम में मुख्य अतिथि धार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार थे। कार्यकम में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, कमलसिंह पटेल, महिला संगठन धार जिला अध्यक्ष मेना मारु, पूर्व सरपंच खेडा रमेशचंद्र देव, जिपं सदस्य अशोक डावर, दिनेश रघुवंषी, डा पवन जैन, प श्याम अग्निहोत्री, आशिष भाकर, लियाकत पटेल, अभिषेक टल्ला मोदी, अत्माराम जाट, रोहित कामदार, अभिषेकसिंह राठौर, रियाज खान, सुश्री शुभागंना राजे, हरिश मांगलिया, जगदीश पाटीदार, धर्मराज पाटीदार, संजय भुरिया, असगर पटेल सहीत कई अतिथि मंचासीन थे।

विधायक शेखावत का विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, देवपालसिह जादव, अनिल पाटीदार, मुकेश होती बाल कृष्ण पाटीदार ने 51 किलो की पुश्पमाला से स्वागत किया गया। संदीप माहेश्वरी, जयदीपसिंह पंवार,निर्मल वर्मा,राजेश राठौड, अभय पाटीदार, निलेश चौधरी, विश्णु मरगला, दिलीप निनामा, बाबूलाल मेहरा, जमील कुरेशी, धर्मराज पाटिदार , कुश्णा चौधरी, प्रकाश निनामा, निलेश चौहान, सारिका बाफना, अनूप जैन, मोहन जाट, आशीष जोशी, आसाराम मालवीय , भेरूलाल सीरवीl, चेतन सिंह राठौर, अश्विन पाटीदार, सोनू जाट, राहुल सिंह पवार, कमल सिंह सिसोदिया, लाखन सिंह पवार, सहीत कनवासा, तिवडी, नवासा, बिजूर, अंतराय, मुसावदा, लबरावदा, बेरछा, बांकुरली, गरडावद, केसूर, सादलपुर, तारोद, बिलौदा, सनावदा, मनासा, रुपाखेडा, मुलथान, खेडा, संदला, तिलगारा, जलोद खेता, फुलेडी, खिलेडी, कोद, बिडवाल, बखतगढ, मांगलिया, भेसोला, मुंगेला, काछीबडोदा, धमाना, सिलोदिया सहीत 50 से अधिक गांव से पहुॅचे सैकडों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। कवि जगदीश जागीरदार ने बाबूजी राम राम गली गली में हो रहा कविता सुनाई गयी। बाबूजी का जीवन परिचय विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दिया गया।

स्वतंत्र प्रेस क्लब ने भी विधायक शेखावत का स्वागत किया गया ! पोप सिह राठौर पप्पी बना के ग्रामीण तहसील पत्रकार अध्यक्ष नियुति पर विधायकजी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया

16 टेंकर व एसी एवं वाटर कुलर वितरण-
विधायक शेखावत के जन्मदिन पर आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में 16 टेंकर सादलपुर, संगेसरा, अंतराय, बुलगारी, कराडिया, नागोरा, बांकुरली, फुलेडी, ढोलाना खुर्द, चीराखान, शेरगढ, बिडवाल, कनवासा, जालमपुरा, बग्दियापाडा छायन, लिलीखेडी को वितरण किए गये। शासकीय अस्पताल में मरीजो की सुविधा के लिए एक एयर कंडीसनर एवं कन्या हायरसेकेंरी विधालय बदनावर को वाटर कुलर भेंट किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने विधायक शेखावत का साफा बांध कर एवं पुश्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। श्री पाटीदार ने भी संसंबोधित किया

विधायक भंवरसिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा जन्मदिन तो जनता के बीच आने का एक बाहना है। यह दिन आपके बीच आने का माध्यम हुआ है। जो जन्मदिन आता है किसी की जिंदगी का एक साल कम हो जाता है लेकिन एक साल का अनुभव बढा देता है। यह अनुभव जीवन, समाज एवं जनता के काम आता है। जिले में कुछ चेहरों की वजह से ही कांग्रेस जिंदा है। बधाई के पात्र हे कमलकिषोरजी व उनकी टीम जो विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर खडी है। कांग्रेस को पुर्नजीवित कर संगठीत करना है। देश में वातावरण जो 400 पार की फाकालाजी करते रहे उन्हे 250 के लाले पड गये। देश का वातावरण बदल रहा है। जनता 10 वर्ष का कार्यकाल देख रही है। भाजपा और नरेन्द्र मोदी को आज तक समझ में नहीं आ रहा है कि यह क्या हो गया। यही जनता है। जो नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 इंच का करने के बाद 26 इंच का भी कर देती है। नरेन्द्र मोदी को बता दिया कि लफाबाजी, झुठ बोलना, जनता को बेवकुफ बनाने वाले को जनता सबक सीखा देती है। मप्र में अभी बुखार उतरा नहीं है। बदनावर वालो ने तो बुखार उतार दिया है। बहुत सी जगह बुखार उतरना बाकी है। आने वाले 5 साल में देश का परिदृश्य बदलने वाला है। आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले दो माह से जनता के लिए लड रहे है। जनता दुखी है सबक अवश्य सीखायेगी। कांग्रेस ही नही भाजपा के लोग भी दुखी है। यह सरकार तो जैसे तैसे बन गयी। अगले साल में बडा बदलाव होगा। कांग्रेस को 5 साल धरातल पर कार्य कर संगठन को मजबुती दे।


शेखावत ने आगे कहा कि बदनावर की जनता ने अवसर दिया है। पहले तस्वीर बदली अब इसकी तकदीर बदलने का काम करना है। नर्मदा मैया का पानी 2025 की दीपावली तक यहां के खेतों में पहुॅचेगा। बदनावर का इतिहास बदलेगा। कुछ लोगों को अवसर दिया था किंतु 5 साल दादागिरी, मटर गस्ती, लुट खसौट में लगे रहे। भाजपा की सरकार थी, मंत्री भी था परंतु क्या हुआ। प्रदेष में कर्ज को लेकर कहा कि विकास के नाम कर्ज, कर्ज चुकाने के लिए कर्ज, कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए कर्ज प्रदेश कर्ज में डूब चुका है। विधायक निधी को लेकर कहा कि विधायक निधी शेखावत के पिताजी के खजाने से नही दी जा रही है। यह जनता की है जनता तक पहुॅचाने का काम कर रहे है। आगामी दिनों में सभी 89 ग्राम पंचायतों को टेंकर मिलेगे। विधायक जनता का है जनता वोट आपके करम देख कर दे भी दे नहीं भी दे। दादागिरी कर वोट नहीं ले सकते है। आगामी दिनों में 70 लाख की निधी से 3-3 खंरजे प्रत्येक जनपद सदस्य को मिलेगे। काम बहुत है, सडकों की स्थिति खराब है किसान परेशान है लेकिन इस परेषानी में संर्घष करते रहेगे। और एक एक करके समस्या का समाधान भी करेगे। बदनावर विकास की राह पर बढेगा। बदनावर के साथ-साथ धार जिले को भी विकास की धारा से जोडना है। विधानसभा में ताकत से लडेगे। आवश्यकता पडी तो सडको ंपर भी लडेगे।


कार्यकम का संचालन महेश पाटीदार एवं देवपालसिंह जादव ने किया। आभार नगर कांग्रेस की और से मुकेश होती ने माना। जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी!

Author

Related Post

error: Content is protected !!