Tue. Aug 27th, 2024

विधायक शेखावत–किसानो की सोयाबिन 6 हजार रु प्रति क्विंटल खरीदे सरकार, cm को लिखा पत्र

बदनावर विधायक शेखावत ने सायोबीन 6 हजार प्रति क्विंटल खरीदी हेतु सीएम को लिखा पत्र

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में आगे कदम बढाया गया है। आगामी दिनों सोयाबीन सर्मथन मुल्य पर खरीदी के सरकार के माध्यम से की जाए तथा भाव 6 हजार रु प्रति क्विटल हो। इस हेतु विधायक शेखावत ने प्रदेश के सीएम एवं कृषि मंत्री को पत्र लिख कर किसानों के हित में काम किया गया।विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि विधायक भंवरसिंह शेखावत ने प्रदेष के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को कृषक हित में सोयाबीन खरीदी हेतु पत्र जारी किया। जिसमें बताया कि सोयाबीन की खरीदी सर्मथन मुल्य पर समय पर शासकीय स्तर पर खरीदी केन्द्रों के माध्यम से की जावे। सोयाबीन फसल की उत्पादन लागत दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। जबकि सोयाबीन के भाव 2014-15 में 4200-4300 प्रति क्विंटल थे। वर्तमान में भी सोयाबीन प्लांटों की जो खरीदी चल रही है अथवा सौदे किये जा रहे है वो भी 4200-4300 प्रति क्विटल के भाव से। खरीदी वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा सोयबीन सर्मथन मुल्य 4892 प्रति क्विंटल तय किया गया है। हालांकि लागत व्यय तथा उत्पादन की तुलना में सर्मथन मुल्य बहुत कम है। शासन द्वार कम से कम 6 हजार प्रति क्विंटल के भाव से सोयाबीन की खरीदी की जाना चाहिये। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोयाबीन खरीदी के भुगतान में कोई विलम्ब न हो। जानकारी निज सहायक आरपी सिंह ने दी।

Author

Related Post

error: Content is protected !!