Sat. Jul 6th, 2024

CM डॉ मोहन यादव 10 मई को बदनावर आएँगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को आएंगे बदनावर: अनाज मंडी में आमसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां शुरू

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को बदनावर आएंगे। उनके दौरे को लेकर यहां तैयारियां शुरू हो गई है। वे यहां अनाज मंडी में बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे।

  जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 मई शुक्रवार को बदनावर आएंगे। वे यहाँ भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के पक्ष में स्थानीय अनाज मंडी में दोपहर 2 बजे बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को लेकर यहां तैयारियां शुरू हो गई है। 

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से बदनावर आएंगे। उनका हेलिकॉप्टर पेटलावद रोड़ पर स्थित यश कालेज के मैदान में उतरेगा। वहां से मुख्यमंत्री काफिले के साथ सभास्थल मंडी पहुंचेंगे। बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री व बदनावर विधानसभा प्रभारी दिलीप पटोदिया, मध्यप्रदेश तीर्थ मेला व विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पिपलीपाडा, विधानसभा सहसंयोजक शिवराम सिंह रघुवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, सोहन बिल्लोरे, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रितेश सिंह पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रजेंद्र भट्ट, भूपेंद्रसिंह मस्ताना, प्रवीण शर्मा, मितेश शर्मा, चेतन यादव, आदि ने मंडी पहुंचकर सभास्थल का अवलोकन किया व तैयारियां शुरू की। वही मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए यश कालेज में जगह देखी। भाजपा ने आमसभा की तैयारियां शुरू कर दी है।

Author

Related Post

error: Content is protected !!