Fri. Aug 30th, 2024

बदनावर मे प्रदेश का प्रथम जैन विहार परिवार सेवा सम्मेलन 16 जुन को

मध्यप्रदेश का प्रथम जैन विहार सेवा परिवार सम्मेलन 16 जून को बदनावर शहर में आयोजित होगा

सम्मेलन में विहार सेवकों का किया जाएगा सम्मान

बदनावर। पूर्व भव की पुण्यवानी होती है और परिवार के संस्कार हो तब कहीं जाकर जैन साधु साध्वीजी के साथ विहार सेवा का लाभ अर्जित करने का सुनहरा अवसर मिलता है। वहीं ग्रामीण अंचल में जैनेत्तर बधुओं द्वारा संयमी आत्माओं की गोचरी आदि सेवा का लाभ सहज रूप में लिया जाता है। ऐसे विहार सेवकों एवं जैनेत्तर बंधुओं के सेवा समर्पण भाव की जितनी भी अनुमोदना करे कम ही होगी। इनका उत्साहवर्धन करने लिए बदनावर विहार परिवार एक अनूठी परंपरा प्रारंभ करने जा रहा है। इसके अंतर्गत गणिवर्य श्री पद्मसागरजी एवं गणिवर्य श्री आनंदचंद्रसागरजी की शुभ निश्रा में मध्यप्रदेश के विहार सेवकों का प्रथम सम्मेलन के रूप में बदनावर शहर में 16 जून रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ बदनावर के सानिध्य में विहार परिवार बदनावर द्वारा किया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट विहार सेवा देने वाले विहार परिवार एवं उत्कृष्ट विहार सेवा देने वाले विहार सेवकों का सम्मान किया जाएगा।

सम्मेलन में 500 विहार सेवक पहुंचेंगे

मध्यप्रदेश में जितने भी साधु साध्वी भगवंत विचरण करते हैं उनके साथ विहार सेवा देने वाले विहार सेवकों को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। उक्त सम्मेलन में 50 से भी अधिक गांव के 500 से अधिक विहार सेवकों के पहुंचने की संभावना हैं। सम्मेलन में पहुंचने के लिए विहार सेवक की सूची 2 जून तक आयोजक विहार परिवार बदनावर को भेजने के लिए तिथि निर्धारित की है।

अन्य समुदाय के बंधुओं का भी सम्मान होगा

जहां पर जैन साधु साध्वी विचरण करते हैं उन क्षेत्रों में अन्य समुदाय के सेवाभावी परिवारों द्वारा साधु साध्वीजी भगवंत के आहार, पानी, आवास आदि की व्यवस्था की जाती है। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए इन सम्माननीय समाज सेवकों का भी सम्मान किया जाएगा।

समाजजन की उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक

विहार सेवकों का सम्मेलन आयोजित के लिए श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ की सामान्य बैठक का आयोजन जैन धर्मशाला किया गया। इसमें यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि विहार सेवकों की विहार सेवा के लिए एवं विभिन्न गांवों में संयमी आत्माओं की वैयावच्च का लाभ लेने वाले अन्य समुदाय के बंधुओं का सम्मान करने का सर्वानुमति निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के अमित जैन “विक्की”, पारस भटेवरा, महेंद्र सुंदेचा, महेंद्र चौपड़ा, संजय चौपड़ा, विनोद चौधरी, प्रितेश चौधरी, मुकेश कोठारी, निलेश कोठारी, रोहित कोठारी, अंशुल कोठारी, नरेंद्र मोणत, अनिल मोणत, निलेश लोढ़ा, विकास सिसोदिया, कमलेश पटवा, लक्ष्य पटवा, अंकित पटवा, श्रेयांश रुणवाल, राजेश लोढ़ा, विलास व्होरा, अतुल बम, मनोज बोराणा, अतुल सराफ, मयंक सराफ, अभिषेक सराफ, पंकज नाहर, राहुल सोनी, विजय गादिया, अशोक सुंदेचा, हेमंत बागरेचा, योगेश बागरेचा, वंश बागरेचा, गौतम जैन, राहुल तल्लेरा, हर्षद कांकरेचा, पुनीत सराफ आदि समाजजन उपस्थित थे। बैठक के अंत में ईशु खाबिया ने आभार माना। जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सराफ ने दी!

*ख़बर की तह तक की सच्ची विश्वनीय* *खबरें पढ़ने के लिए लिंक को टच करें*45000 से अधिक विवर्स का विश्वास क्षेत्र मे सबसे अधिक देखा देने वाला समाचार चैनल**विज्ञापन के लिए संपर्क करें**9977104100*📞📩*badnawarnews.com*

Author

Related Post

error: Content is protected !!