Fri. Aug 30th, 2024

बदनावर महाविधालय में मॉ सरस्वतीजी की प्रतिमा कुडेदान में पडी मिली—-प्राचार्य व अभाविप कार्यकर्ताओं में तीखी नौंक झौंक

बदनावर महाविधालय में मॉ सरस्वतीजी की प्रतिमा कुडेदान में पडी मिली, प्राचार्य व अभाविप कार्यकर्ताओं में तीखी नौंेक झौंक
शासकीय महाविधालय में कुडादान में पडी मिली मॉ सरस्वतीजी की मुर्ति


विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जताया असंतोश


परिशद कार्यकर्ता व प्राचार्य के बीच हुई तीखी नौक झोंक


कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पर मॉ सरस्वतीजी के अपमान करने का लगाया आरोप

मां सरस्वती की मूर्ति कूड़ेदान में पड़ी मिली


बदनावर। शासकीय महाविधायल में मॉ सरस्वतीजी की मुर्ति को प्राचार्य कक्ष से हटाकर डस्ट भरे एक कमरे में रखी मिलने पर विधार्थी परिशद के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। आका्रेषित छात्रों व प्राचार्य मीनाक्षी टेलर के बीच काफी बहस भी हुई। छात्रों द्वारा विधालय प्रबंधन द्वारा मॉ सरस्वतीजी का अपमान करने पर छात्रों ने काफी विरोध किया गया। इस संबंध में अभाविप ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौपा गया।
मॉ सरस्वतीजी की मुर्ति को कुडादान में रखने पर अभाविप ने सीएम के नाम के ज्ञापन में बताया कि शासकीय महाविधालय मंे मॉ सरस्वतीजी की मुर्ति प्राचार्य कक्ष में विराजमान थी, जिसको प्राचार्य द्वारा वहां से हटाकर बिना उपयोगी सामान से भरे कक्ष में एक कोने पर पटक रखी थी। जो कि ज्ञान के मंदिर महाविधालय में ज्ञान की देवी मॉ सरस्वतीजी को अपमानित करने एवं प्राचार्य को हिदू धर्म विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। पूर्व में भी प्राचार्य द्वारा हिंदू विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया गया था। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुॅच कर प्राचार्य के उक्त कृत्य का विरोध किया गया, तब कार्यकर्ताओं को अपमानित किया गया। जिसका प्ररिशद पूर जोर विरोध करती है।
आकाश पाटीदार का कहना है कि मॉ सरस्वतीजी की मुर्ति को कचरा भरे कक्ष में रखकर अपमान किया गया। ज्ञान के मंदिर महाविधालय में मॉ सरस्वतीजी की मुर्ति खंडित बताकर यह कृत्य किया गया। अगर मुर्ति खंडित हो गयी तो विर्सजन तुंरत किया जाना था। जिसने भी यह कृत्य किया उसकी जांच कर कार्यवाही की जावे।


महाविधालय प्राचार्य मीनाक्षी टेलर का कहना है कि मॉ सरस्वती की र्मुिर्त का रंग फीका पड गया था। दोबारा से रंग करवाने हेतु मुर्ति को प्राचार्य कक्ष से हटाकर अन्यत्र रखवाया गया था। किंतु वहां मुर्ति किसने रखी इसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

सूचना

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन दवारा आज जनपद सभागृह बदनावर में शांति समिति की बैठक रखी गई है जिसमें आप सभी सम्मानित सदस्य सादर आमंत्रित हैं समय शाम 5:00 बजे

Author

Related Post

error: Content is protected !!