Wed. Aug 28th, 2024

भगवा रंग में रंगा बदनावर, कावड यात्रा को लेकर मातृ शक्ति में काफी उत्साह, युवतियाँ शोशल मीडिया पर हुई सक्रिय,

कावड यात्रा को लेकर मातृ शक्ति में काफी उत्साह का माहोल

युवतियों ने शोशल मीडिया पर ग्रूप बनाकर किया गया प्रचार प्रसार

भगवा रंग में रंग गया बदनावर शहर, झंडे बेनर से पट गए नगर के मुख्य मार्ग

चीफ एडिटर/ महेश पाटीदार

बदनावर। सावन माह में भोले के भक्ति में उत्साह चरम पर है। रविवार को निकलने वाली मातृ शक्ति कावड यात्रा के प्रति माहोल धर्ममय हो गया है। कावड यात्रा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह का माहोल है। महिलाओं के 50 से अधिक गु्रप के सदस्य महिलाओं को इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन करने का काम कर रही है। कई संस्थाओं द्वारा स्वागत मंच लगाए गये है। सरपंच योगेश मुकाती मित्र मंडल के सदस्य भी व्यवस्था में लगे है। कावड यात्रा में हजारों महिलाएं शामिल हो कर नागेश्वर धाम के जल से बाबा बेजनाथ का जलाभिषेक करेगी। युवतियों ने शोषल मीडिया पर गु्रप बनाकर किया गया प्रचार प्रसार। शोषल मीडिया पर श्रृद्वालूआंे द्वारा यात्रा में शामिल होने को लेकर माहोल चरम पर है। चारों और मातृ शक्ति कावड यात्रा को लेकर संदेश प्रसारित हो रहे है।

योगेश मुकाती मित्र मंडल द्वारा निकालने वाली कावड यात्रा को लेकर मातृ शक्ति को बेसब्री से इंतजार है। मातृ शक्ति कावड यात्रा मुद्रित भगवा झंडियो से नगर भगवा रंग में रंग गया है। रविवार को प्रात 8 बजे कावड यात्रियों के लिए नागेश्वर धाम पहॅुचने पर फलहारी नाश्ते की व्यवस्था रखी गई है।

सरपंच योगेश मुकाती ने बताया कि कावड यात्रा मार्ग पर साफ सफाई कर कचीड हटाया गया है। तथा कांटे, पत्थर व अनावश्यक पडी वस्तुओं को यात्रा मार्ग से हटाने का काम पुरा हो गया है। नागेश्वर धाम से बेजनाथ मंदिर तक भगवा पताकाएं लहरा रही है। साथ ही यात्रा की भव्यता एवं धार्मिकता का माहोल बनाने को लेकर प्रयास जारी है। बाबा बेजनाथ महादेव के जलाभिषेक उपरांत सभी श्रृद्वालूओं के लिए चंदलीला पैलेस में भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रखी गई है। आम जनता से निवेदन है कि मातृ शक्ति कावड यात्रा में सहभागिता कर धर्म लाभ लेवे।

Author

Related Post

error: Content is protected !!