Thu. Aug 29th, 2024

विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली रैली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली रैली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

संदीप शेखावत सहीत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे

बदनावर। आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धुमधाम से मनाया गया। जयस व आदिवासी समाज द्वारा नगर मे चल समारोह निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर जय जोहर, जय भीम के नारे लगाते हुए नंदराम चौपडा विधालय से रैली शुरु हुई। आदिवासी परंपरागत वेश भूषा में हाथों में लकडी व तीर कमान लिए चल रहे थे। साथ ही गले में पीले रंग का दुपटटा भी डाले हुए थे। 6 डीजे की धुन पर युवा वर्ग थिरकते चल रहे थे। रैली नगर के मुख्य मार्ग से निकलने के दौरान नगर परिशद व कांग्रेस विधायक सहीत कई संस्थाओं ने पुश्प वर्षा का स्वागत किया गया। रैली मंडी परिसर पहुॅची। जहां आमसभा हुई। सभा में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रति बढावा देने हेतु जनजागरण करने पर जोर दिया गया।विधायक भंवरसिंह शेखावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी समाज द्वारा निकाली गई रैली का अंबेडकर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान संदीपसिंह शेखावत, पार्शद जगदीश पाटीदार, निर्मल वर्मा, निलेश चौधरी, जितेन्द्र जोशी, जमील कुरेशी, निलेश चौहान, विपीनगिरी गोस्वामी, संदीप चौधरी, परमानंद गुर्जर सहीत कई कार्यकर्ता मौजद थे। जानकारी कांग्रेस धार जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

Author

Related Post

error: Content is protected !!