Wed. Aug 28th, 2024

ब्रेकिंग न्यूज़ बदनावर= झील कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल

आर्थिक शोषण व अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोशित है कामगार मजदूर।

बदनावर डेस्क /
बदनावर के पश्चिम छायन में झील कंपनी में कर्मचारियों ने आज अचानक हड़ताल कर दी। कर्मचारियों में कंपनी के प्रति भारी असंतोष देखा गया।
कर्मचारियों का आरोप है कि हमें नौकर बना कर शोषण किया जा रहा है। वेतन स्लीप पर मजदूरी अधिक दिखाकर कम दी जा रही है। बड़ा हुआ भत्ता भी नहीं मिल रहा है। नहीं शासन के आदेशों का पालन हो रहा है ।झील कंपनी में महिला ऑपरेटर के साथ पुरुष सुपरवाइजर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। जबकि महिला ऑपरेटर की लाइन में महिला सुपरवाइजर होनी चाहिए। साथ ही कई प्रकार की अव्यवस्थाओं को लेकर मजदूरों ने आज अचानक हड़ताल कर दी वही झील कंपनी के प्रबंधक का कहना है कि अभी मै बाहर हू। कंपनी में किसी प्रकार की हड़ताल नही की गई है और ना ही कर्मचारियों में किसी प्रकार का असंतोष है।

कर्मचारियों की मांगे———-

  1. *Zeel कंपनी सिर्फ सेलरी सिलिप में 12000 रुपए लिखती है सेलरी सिर्फ खेतिहर मजदूरों के रेट 9600 दे रही हैं जबकि 6महीने पुराने ऑपरेटरों को भी यही सेलरी दी जा रहीं है क्या वह अभी भी कुशल ऑपरेटर नहीं हुए
  2. Zeel कंपनी 1अप्रैल से श्रमिक विभाग द्वारा बढ़ाया गया 25% भत्ता भी नहीं दे रही हैं क्या सरकार के आदेश का पालन भी नहीं किया जा रहा है ।
  3. Zeel कंपनी में महिला ऑपरेटरों को पुरुष सुपरवाजरो द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता हैं जबकि महिला ऑपरेटरों की लाइन मे महिला सुपरवाजर होनी चाहिए
  4. Zeel कंपनी में हेल्परो को भी ओ जी टी में रख कर उन पर भी दबाव बनाकर कार्य करवाया जाता हैं जानबूझ कर 8 दिन तक पंचिंग नही करवाई जाती है फिर उनको सेलरी
    भी150 रुपए रोज से दी जाती हैं उस में से भी काट लिया जाता हैं क्या कोई 3000 रुपए में घर चला लेगा ,,उनको o g t में डाल कर क्यों लाभ लिया जा रहा है
  5. Zeel कंपनी की बसों में ओवर लोडिंग सवारी भर भर का लाया जाता हैं किसी दी बड़ा हादसा हो सकता है इसका जवाबदार कोन होगा
  6. zeel कंपनी में जो बाहर से आता उसको 1500रुपए में महीना भर रहना खाना दिया जाता लेकिन स्थानीय श्रमिको को खाना भी मंहगा दिया जाता ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है
  7. Zeel कंपनी में अगर कोई बीमार हो जाता हैं मेडिसिन तक नही मिलती जबकि यहां तीन से चार हजार वर्कर कार्य करते हैं अगर किसी को कुछ हो जाता हैं तो इसका कोन जवाब दार होगा एक डॉक्टर को परमानेंट होना चाहिए
    8.zeel कंपनी में अगर किसी को अति आवश्यक कार्य भी आ जाए तो छुट्टी नहीं दी जाती हैं और बाहर निकालने की धमकी दी जाती हैं!! क्या कोई घर का कार्य भी भी नहीं करे
  8. टॉयलेट में पंचिंग लगा दी गई क्या इंसान टॉयलेट भी नहीं जा सकता ये तो प्राकृतिक हैं इसे कैसे रोके इतना कम्पनी कर रही अत्याचार!

Author

Related Post

error: Content is protected !!