बदनावर न्यूज Archives - बदनावर न्यूज डॉटकॉम चीफ एडिटर: महेश पाटीदार 9977104100 Tue, 27 Aug 2024 09:03:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.6.1 https://badnawarnews.com/wp-content/uploads/2024/05/cropped-BADNAWAR-NEWS-LOGO-32x32.png बदनावर न्यूज Archives - बदनावर न्यूज डॉटकॉम 32 32 रस्साकसी प्रतियोगिता में हीरानगर ने बाजी मारी https://badnawarnews.com/2346/ Tue, 27 Aug 2024 09:02:44 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2346 जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रस्साकसी प्रतियोगिता में हीरानगर ने बाजी मारी। सादलपुर ! श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नगर के सभी मंदिरों पर साज सज्जा लाईटीग की गई छोटे-छोटे बच्चे श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आये। जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष आकर्षण का केंद्र इस वर्ष प्रथम बार आयोजित रस्साकसी […]

The post रस्साकसी प्रतियोगिता में हीरानगर ने बाजी मारी appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रस्साकसी प्रतियोगिता में हीरानगर ने बाजी मारी।

सादलपुर ! श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नगर के सभी मंदिरों पर साज सज्जा लाईटीग की गई छोटे-छोटे बच्चे श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आये। जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष आकर्षण का केंद्र इस वर्ष प्रथम बार आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता जो माता चौक पर आयोजित किया गया।आठ टीमों में एकलदूना धार, माचकदा, हीरानगर, आनन्द नगर, बजरंग मोहल्ला सादलपुर,जुहावदा प्रमुख थे। फाइनल मुकाबला जुहावदा एवं हीरानगर सादलपुर के बीच हुआ लगातार दोनों राउंड में हीरानगर ने जुहावदा को हराते हुए विजय पताका फहराई। विजेता एवं उपविजेता दल के कप्तानों का स्वागत रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार एवं हिन्दू उत्सव समिति सादलपुर मण्डल प्रभारी ने किया व पुरस्कार की नकद राशि भेंट की। श्रीराम मंदिर में महिला मण्डल ने भजनों की प्रस्तुति दी। युवाओं की टोली ने मटकी फोड़ी। महाआरती मंदिर के पुजारी हेमन्त चतुर्वेदी ने उतारी, लक्ष्मीनारायण मंदिर में कालूदास बैरागी ने तथा चमन चौराहे पर पं कमल पंचोली ने, संकटमोचन हनुमान मंदिर पर किशोर जाट,अम्बे माता मंदिर में पं दिलीप मिश्रा ने आरती उतारी। महाप्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।नगर श्री कृष्ण भक्ति से सराबोर हो गया। नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की,हाथी घोड़ा पालकी के जय घोष चारों ओर गूंज रहे थे।

The post रस्साकसी प्रतियोगिता में हीरानगर ने बाजी मारी appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2346
विधायक शेखावत के जन्मदिन पर मिली बधाईयो से राजनेतिक कड़ी मे आया उबाल https://badnawarnews.com/2328/ Tue, 27 Aug 2024 04:05:01 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2328 बाबा बैजनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया बाबूूजी के जन्मदिन पर मिली बधाईयों से राजनैतिक कडी मे आया उबाल शेखावतजी ने बेबाक शैली सेे न उधोगपतियों एवम प्रशासनिक अधिकारियों की ली क्लास बदनावर/ महेश पाटीदार विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया। बाबूूजी के जन्मदिन पर मिली बधाईयों ने राजनीती के ठहरे हुए […]

The post विधायक शेखावत के जन्मदिन पर मिली बधाईयो से राजनेतिक कड़ी मे आया उबाल appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>

बाबा बैजनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया

बाबूूजी के जन्मदिन पर मिली बधाईयों से राजनैतिक कडी मे आया उबाल

शेखावतजी ने बेबाक शैली सेे न उधोगपतियों एवम प्रशासनिक अधिकारियों की ली क्लास

बदनावर/ महेश पाटीदार

विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया। बाबूूजी के जन्मदिन पर मिली बधाईयों ने राजनीती के ठहरे हुए पानी में हिलौरे चलने लगी। विधायकजी के जन्मदिन पर काग्रेस कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ वहीं ंविरोधियों मेें भी हवा हवाई हो गई। विरोधी दल में पडी फुट की दरार खाई में तबदील हो गई। बाबूजी की कार्य शैली केे कायल विरोधियो ने जन्मदिन की बधाईयां चोरी छिपे देने वालों की तादाद काफी हैं। भाजपा के कद्दावर नेताओ में प्रभावी कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत की कार्य शैली को लेकर क्षेेत्र मे चर्चा जारी है। शेखावतजी के हाथों बिना राजनैतिक द्ववेशता के क्षेत्र में विकास कार्य जारी है। न भाजपा न कांग्रेस केवल क्षेेत्र का विकास ही प्रमुख ध्येेय है। विधानसभा चुनाव में बाबूजी के नाम से विख्यात शेखावतजी नेे 8 माह में जन हितैषी मुद्दो को लेकर आवाज उठायी गई।

अपनी बेबाक शैली सेे न उधोगपतियों को बक्शा न ही प्रशासनिक अधिकारियों को। झील फैक्टी में महिलाओं का मामला हो यो क्षेेत्र में चल रहेे सट्टा जुआं का। कई मामलों में बाबूजी ने आवाज उठाई। जन भावना के अनुरुप बेबाक शैली में उठाए मुद्दों सेे क्षेेत्र के जनमानस केे साथ साथ विरोधी भी कायल हो गये। बाबूजी के नए रुप कोे लेकर क्षेत्र में चर्चा का दौेर चल रहा है।

विरोधियों ने चोरी छिपे पहुॅचकर बाबूजी को दी जन्मदिन की बधाईयां-

विधायक शेखावतजी के जन्मदिन पर काफी तादाद में विरोेधियों ने भी बधाईयां दी गई। विरोधी दल के सैकडों लोग चोरी छिपे पहुुॅचें और बधाईयां दी। कुछ विरोेधियों ने जन्मदिन पर षोेषल मीडिया पर खुलकर पोस्ट की तो कुछ ने गुप चुप तरीके सेे बधाई दी। खुलकर हुई पोस्ट से विरोधी पार्टी में बवाल खडा हो गया। कई चाटुकारों ने स्क्रीन शाट लेेकर अपने आका को भेजा गया। स्क्रीन शाट वाली पोस्ट से क्षेत्र की राजनीती में भुचाल सा आया दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर किया आयोजन-

विधायक शेेखावत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हुए टेंकर वितरण एवं कई गांवों में विधुत टांसफार्मर की सवीकृति सेे यह प्रमाणित होे गया कि विधाायक बाबूजी पक्ष विपक्ष की राजनीती सेे परे रहकर केवल क्षेेत्र मे विकास की ही सोच रखते है।विधायक शेखावत की कार्य शैली की चर्चा चौराहोे पर-विधायक शेखावत द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य निश्पक्ष रहकर किए गये। वही जनहितैशी मुदोे पर खुलकर आवाज उठायी। किसान हित में सोेयाबीन फसल का भाव 6 हजार करनेे हेेतु सीएम को पत्र लिखा गया। वही प्रदेश सरकार कोे कर्ज लेेनेे के मामले में भी घेरा गया। वरिश्ठ राजनैतिज्ञ की पारखी निगाहो से परखने में काफी सिद्वहस्त है। कई मौकों पर प्रशासन को भी घेरने के कारण शेखावतजी के राजनैतिक कद में इजाफा होे गया। वही क्षेत्र की जनता के साथ विरोधी कार्यकर्ता भी इनके कायल हो गए।

The post विधायक शेखावत के जन्मदिन पर मिली बधाईयो से राजनेतिक कड़ी मे आया उबाल appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2328
दसई को तहसील बनाने की मांग – नगर पूर्णत बंद, मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन https://badnawarnews.com/2319/ Fri, 23 Aug 2024 07:43:25 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2319 दसई को तहसील बनाने की मांग को लेकर नगर बंद सफल रहा मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन दसई (जगदीश पटेल)शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के तत्वाधान में दसई को तहसील बनाने की मांग को लेकर नगर बंद का आव्हान किया गया था जो पूर्णता सफल रहा सभी व्यापारिक बंधुओ ने तहसील बनाने की मांग के […]

The post दसई को तहसील बनाने की मांग – नगर पूर्णत बंद, मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>

दसई को तहसील बनाने की मांग को लेकर नगर बंद सफल रहा मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

दसई (जगदीश पटेल)शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के तत्वाधान में दसई को तहसील बनाने की मांग को लेकर नगर बंद का आव्हान किया गया था जो पूर्णता सफल रहा सभी व्यापारिक बंधुओ ने तहसील बनाने की मांग के समर्थन में अपनी व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेक्षिक रूप से बंद रखे। सुबह 6 बजे से ही बारिश का दौर भी प्रारंभ हो गया बारिश के गिरने के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ कोई रेनकोट पहन कर तो कोई छाता लेकर सुबह 10 बजे सरदार पटेल चौक पर पहुंच गया । सरदार पटेल चौक पर सभी एकत्रित हुए वहां से दसई को तहसील बनाओ के नारे के साथ पैदल रैली प्रारंभ हुई रैली में दसई को तहसील बनाओ की तक्तियां लेकर भी लोग चले रैली हरदेव लाला चौक, तोरणदरवाजा ,नया बाजार होते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंची वहां पर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार महोदय को ज्ञापन दिया गया

The post दसई को तहसील बनाने की मांग – नगर पूर्णत बंद, मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2319
दसई को तहसील बनाया जाए– कल दसई बन्द का आह्वान – शासन प्रशासन जागे https://badnawarnews.com/2314/ Thu, 22 Aug 2024 14:29:28 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2314 कल दसई बन्द का आह्वान दसई (जगदीश पटेल)शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के तत्वावधान में कल दिनांक 23 अगस्त शुक्रवार को दसई को तहसील बनाने के समर्थन में नगर बंद का आह्वान किया गया है ज्ञात रहे की दसई एवं आसपास की ग्राम पंचायत द्वारा दसई को तहसील बनाने के लिए समर्थन पत्र दिया गया […]

The post दसई को तहसील बनाया जाए– कल दसई बन्द का आह्वान – शासन प्रशासन जागे appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>

कल दसई बन्द का आह्वान

दसई (जगदीश पटेल)
शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के तत्वावधान में कल दिनांक 23 अगस्त शुक्रवार को दसई को तहसील बनाने के समर्थन में नगर बंद का आह्वान किया गया है ज्ञात रहे की दसई एवं आसपास की ग्राम पंचायत द्वारा दसई को तहसील बनाने के लिए समर्थन पत्र दिया गया है ग्राम पंचायत का समर्थन पत्र के साथ में शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री एवं शासन के अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया गया है साथ ही नगर में कई बार तहसील बनाने के लिए जल सत्याग्रह नगर बंद महिलाओं द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल दसई नगर आगमन पर उपमुख्यमंत्री के साथ ही शासन के अन्य मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन दिया जा चुका है एवं उनसे दसई को तहसील बनाने की मांग कर चुके हैं
इसी तारतम्य में एक बार पुनः दसई को तहसील बनाने के मांग जोर पकड़ने लगी है इसी को लेकर कल दसई नगर बंद का आव्हान किया गया है

The post दसई को तहसील बनाया जाए– कल दसई बन्द का आह्वान – शासन प्रशासन जागे appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2314
दसई को तहसील बनाया जाय, कल दसई बन्द का आह्वान, सोया प्रशासन जागे https://badnawarnews.com/2308/ Thu, 22 Aug 2024 13:49:06 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2308 कल दसई बन्द का आह्वान दसई (जगदीश पटेल)शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के तत्वावधान में कल दिनांक 23 अगस्त शुक्रवार को दसई को तहसील बनाने के समर्थन में नगर बंद का आह्वान किया गया है ज्ञात रहे की दसई एवं आसपास की ग्राम पंचायत द्वारा दसई को तहसील बनाने के लिए समर्थन पत्र दिया गया […]

The post दसई को तहसील बनाया जाय, कल दसई बन्द का आह्वान, सोया प्रशासन जागे appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>

कल दसई बन्द का आह्वान

दसई (जगदीश पटेल)
शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के तत्वावधान में कल दिनांक 23 अगस्त शुक्रवार को दसई को तहसील बनाने के समर्थन में नगर बंद का आह्वान किया गया है ज्ञात रहे की दसई एवं आसपास की ग्राम पंचायत द्वारा दसई को तहसील बनाने के लिए समर्थन पत्र दिया गया है ग्राम पंचायत का समर्थन पत्र के साथ में शहीद चंद्रशेखर आजाद विकास समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री एवं शासन के अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया गया है साथ ही नगर में कई बार तहसील बनाने के लिए जल सत्याग्रह नगर बंद महिलाओं द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल दसई नगर आगमन पर उपमुख्यमंत्री के साथ ही शासन के अन्य मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन दिया जा चुका है एवं उनसे दसई को तहसील बनाने की मांग कर चुके हैं
इसी तारतम्य में एक बार पुनः दसई को तहसील बनाने के मांग जोर पकड़ने लगी है इसी को लेकर कल दसई नगर बंद का आव्हान किया गया है

The post दसई को तहसील बनाया जाय, कल दसई बन्द का आह्वान, सोया प्रशासन जागे appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2308
बहन ने पानी में लगाई डुबकी, भाई ने कलाई पकड कर निकाला https://badnawarnews.com/2301/ Thu, 22 Aug 2024 12:01:13 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2301 माताएं, बहनों ने पानी में लगाई डुबकी,भाई ने कलाई पकड कर निकाला 280 माताएं बहनों ने तीज वृत उद्यापन मेें सहभागिता की शोभा यात्रा में सिर पर माता की प्रतिमाएं लेकर चली श्रृद्वालू बदनावर। पाटीदार समाज संगठन खेडा के तत्वाधान में गुरुवार को कजरी तीज उद्यापन का आयोजन धुमधाम से संपंन हुआ। व्रत उद्यापन का […]

The post बहन ने पानी में लगाई डुबकी, भाई ने कलाई पकड कर निकाला appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>

माताएं, बहनों ने पानी में लगाई डुबकी,भाई ने कलाई पकड कर निकाला

280 माताएं बहनों ने तीज वृत उद्यापन मेें सहभागिता की

शोभा यात्रा में सिर पर माता की प्रतिमाएं लेकर चली श्रृद्वालू

बदनावर। पाटीदार समाज संगठन खेडा के तत्वाधान में गुरुवार को कजरी तीज उद्यापन का आयोजन धुमधाम से संपंन हुआ। व्रत उद्यापन का आयोजन पुर्णत निशुल्क हुआ। करीब 300 माताएं बहनों ने आयोजन में सहभागिता कर वृत उद्यापन किया गया। इसके पहले नागजी मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जो कराडा, पीरवडला, मदिर चौक होकर बजरंगबली मंदिर के समीप पहुची। शोभा यात्रा में सैकडों माताएं , बहनों ने सिर पर छावडी में माता की प्रतिमा लिए हुए चल रही थी। जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पं रघुनंदन गौर ने मंत्रोच्वार कर पूजन कर वृत उद्यापन संपंन कराया गया। वृत उद्यापन करने वाली माताएं, बहनों ने कृत्रिम तालाब के पानी में डुबकी लगाने पर भाई ने निकाल कर नए वस्त्रादि भेंट किए गये। आयोजन में बडी संख्या में ग्रामीणजन गणमान्य नागरिक एवं सैकडों मेहमान मौजूद थे।

पाटीदार समाज संगठन खेडा अध्यक्ष सोहनलाल पाटीदार सेठ सभी समाज बंधुओं की और से यह आयोजन पाटीदार समाज संगठन खेडा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने परिश्रम एवं मेहनत की। आयोजन में 280 माताएं बहने शामिल हुई। अन्य समाज से भी कई माताएं बहनों ने भी सहभागिता की गयी। आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार माना।

ग्रामीण हरीश पटेल का कहना है कि पाटीदार समाज के 52 गावों एवं अन्य समाज की माताएं, बहनों के लिए यह आयोजन किया गया था। बहनें शादी के बाद यह वृत उद्याापन करती है। बारिश कम होने एवं तालाब में पानी गंदा होने के कारण्र कृत्रिम पोखर का निर्माण किया गया। जिसमें वृत उद्यापन कार्यकम संपंन हुआ। सभी लोगों की सहभागिता से ही आयोजन सफल हो सका।

The post बहन ने पानी में लगाई डुबकी, भाई ने कलाई पकड कर निकाला appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2301
विधायक शेखावत–किसानो की सोयाबिन 6 हजार रु प्रति क्विंटल खरीदे सरकार, cm को लिखा पत्र https://badnawarnews.com/2292/ Thu, 22 Aug 2024 11:30:15 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2292 बदनावर विधायक शेखावत ने सायोबीन 6 हजार प्रति क्विंटल खरीदी हेतु सीएम को लिखा पत्र बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में आगे कदम बढाया गया है। आगामी दिनों सोयाबीन सर्मथन मुल्य पर खरीदी के सरकार के माध्यम से की जाए तथा भाव 6 हजार रु प्रति क्विटल हो। इस हेतु […]

The post विधायक शेखावत–किसानो की सोयाबिन 6 हजार रु प्रति क्विंटल खरीदे सरकार, cm को लिखा पत्र appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
बदनावर विधायक शेखावत ने सायोबीन 6 हजार प्रति क्विंटल खरीदी हेतु सीएम को लिखा पत्र

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में आगे कदम बढाया गया है। आगामी दिनों सोयाबीन सर्मथन मुल्य पर खरीदी के सरकार के माध्यम से की जाए तथा भाव 6 हजार रु प्रति क्विटल हो। इस हेतु विधायक शेखावत ने प्रदेश के सीएम एवं कृषि मंत्री को पत्र लिख कर किसानों के हित में काम किया गया।विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि विधायक भंवरसिंह शेखावत ने प्रदेष के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को कृषक हित में सोयाबीन खरीदी हेतु पत्र जारी किया। जिसमें बताया कि सोयाबीन की खरीदी सर्मथन मुल्य पर समय पर शासकीय स्तर पर खरीदी केन्द्रों के माध्यम से की जावे। सोयाबीन फसल की उत्पादन लागत दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। जबकि सोयाबीन के भाव 2014-15 में 4200-4300 प्रति क्विंटल थे। वर्तमान में भी सोयाबीन प्लांटों की जो खरीदी चल रही है अथवा सौदे किये जा रहे है वो भी 4200-4300 प्रति क्विटल के भाव से। खरीदी वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा सोयबीन सर्मथन मुल्य 4892 प्रति क्विंटल तय किया गया है। हालांकि लागत व्यय तथा उत्पादन की तुलना में सर्मथन मुल्य बहुत कम है। शासन द्वार कम से कम 6 हजार प्रति क्विंटल के भाव से सोयाबीन की खरीदी की जाना चाहिये। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोयाबीन खरीदी के भुगतान में कोई विलम्ब न हो। जानकारी निज सहायक आरपी सिंह ने दी।

The post विधायक शेखावत–किसानो की सोयाबिन 6 हजार रु प्रति क्विंटल खरीदे सरकार, cm को लिखा पत्र appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2292
जिस दिन जन्म लिया, उसी दिन काल ने उसे हमसे छीन लिया _ घटना मे 2 दोस्त की मौत, 4 अन्य घायल https://badnawarnews.com/2288/ Wed, 21 Aug 2024 14:03:39 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2288 बर्थ डे पर सनराइज देखने गयी बदनावर की छात्रा समृद्धि अशोक देव , जामगेट पर खाई में गिरी कार, दो की मौत बदनावर। इंदौर के समीप जाम गेट पर खाई में गिरने से दो स्टूडेेटों की मौत हो गई,जबकि चार छात्र घायल हो गए है। अपने जन्म दिन पर एक छात्रा जाम गेेट से उगता […]

The post जिस दिन जन्म लिया, उसी दिन काल ने उसे हमसे छीन लिया _ घटना मे 2 दोस्त की मौत, 4 अन्य घायल appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
बर्थ डे पर सनराइज देखने गयी बदनावर की छात्रा समृद्धि अशोक देव , जामगेट पर खाई में गिरी कार, दो की मौत


बदनावर। इंदौर के समीप जाम गेट पर खाई में गिरने से दो स्टूडेेटों की मौत हो गई,जबकि चार छात्र घायल हो गए है। अपने जन्म दिन पर एक छात्रा जाम गेेट से उगता हुआ सूरज देखना चाहती थी।वह अपने छह दोस्तों के साथ कार में सवार होकर गई थी। कार के सामने जानवर आने पर कार चला रहे छात्र ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी।

बदनावर की छात्रा समृद्धि का बर्थ डे था। उसने मंगलवार रात को अपने मित्र यग्नेश उपाध्याय, हर्षिता शर्मा, विवान, रितेश, शानू के साथ बर्थ डे मनाया। इसकी पार्टी बायपास पर रखी थी। इसके बाद सुबह एक दोस्त उन्हें कार में लेकर जाम गेट की तरफ ले जा रहा था। समृद्धि की इच्छा थी कि वह अपने जन्म दिन पर सूर्योदय देखे। कार की गति काफी तेज थी।
गेट के तीन किलोमीटर पहले कार के सामने एक जानवर आ गया। जिसे देख कार चला रहा छात्र रितेश से स्टेयरिंग संभल नहीं पाया। कार तीन चार पलटी खाने के बाद रोड साइड पड़ी थी जिसमे में बैठी समृद्धि और यग्नेश की मौके पर ही मौत हो गई।
एक छात्रा और हर्षिता पिता पंकज शर्मा निवासी बदनावर को चोट आई। समृद्धि और हर्षिता दोस्त थी

समृधि की मृत्यु की खबर ग्राम खेड़ा में पहुंचने पर गांव में शोक सा छा गया ! कई लोग इंदौर के लिए निकल पड़े!

The post जिस दिन जन्म लिया, उसी दिन काल ने उसे हमसे छीन लिया _ घटना मे 2 दोस्त की मौत, 4 अन्य घायल appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2288
कानवन पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का माल बरामद, आरोपी राजस्थान व रतलाम के https://badnawarnews.com/2277/ Tue, 20 Aug 2024 12:36:16 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2277  कानवन पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुये 5 बदमाशो को किया गिरफ्तार , 10 लाख का माल बरामद आरोपीयो के कब्जे से पवन चक्की से चोरी गया माल बरामद बदनावर! पुलिस अधीक्षक महोदय धार मनोज कुमार सिंह के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था ! जिसके तारतम्य में श अतिरिक्त […]

The post कानवन पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का माल बरामद, आरोपी राजस्थान व रतलाम के appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>

 कानवन पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुये 5 बदमाशो को किया गिरफ्तार , 10 लाख का माल बरामद

आरोपीयो के कब्जे से पवन चक्की से चोरी गया माल बरामद

बदनावर! पुलिस अधीक्षक महोदय धार मनोज कुमार सिंह के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था ! जिसके तारतम्य में श अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धार डाँ.  इंन्द्रजीत वाकलवार एवं ए सडीओपी बदनावर  शेरसिंह भूरिया के मार्गदर्शन में कानवन थाना प्रभारी रामसिंह राठौर की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना  पर ग्राम खजुरिया मे पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते हुये 5 बदमाशो को गिरफ्तार किया गया आरोपीयो के कब्जे से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस, लाठी डंडा टामी तथा तूफान वाहन क्रं. GJ18 X 1965 आदि जप्त किये गये । आरोपीयो के विरुद्ध धारा 310(4),310(5) बी.एन.एस. एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ की गई ! पुछताछ  के दोरान आरोपीयो ने दिनांक 13.08.2024 को ग्राम मनासा मे पवन चक्की संयंत्र से केबल वायर व अन्य सामान प्लेटे आदि चोरी करना स्वीकार किया । आरोपीयो के कब्जे से पवन चक्की से चोरी किया सामान केबल बायर एवं प्लेटे तथा घटना मे प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रं. RJ03 UA 5968 जप्त किया गया है । आऱोपीयो द्वारा ग्राम मनासा मे चोरी का प्रयास करना व पवन चक्की के चौकीदार के साथ मारपीट करने के घटना को भी करना स्वीकार किया है उक्त प्रकरण मे भी आऱोपीयो को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आऱोपीयो को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है ।

जप्त मश्रुका –  एक देशी कट्टा मय कारतुस, एक धारदार छुरा, चाकू, लट्ठ, टामी, सब्बल व मिर्ची पावडर , पवन चक्की संयंत्र का सामान केबल वायर, प्लेटे, अन्य कीमती करीब 2 लाख 7 हजार रुपये, एक बोलेरो वाहनRJ03 UA 5968 कीमती करीब 10 लाख रुपये , एक तूफान क्रूजर वाहन GJ18 X 1965 किमती करीब 10 लाख रुपये ।

गिरफतार आरोपीगण मे बंशीलाल पिता प्रभुलाल डोडियार उम्र 32 साल निवासी ग्राम जुपेल थाना सदरजिला बांसवाडा राजस्थान, मनोज पिता प्रभु मईडा जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम डुंगरा खानपुर थानादानपुर जिला बांसवाडा राजस्थान , विकास पिता रामलाल खराडी जाति भील उम्र 23 साल निवासी कालाखेत थानादानपुर जिला बासंवाडा राजस्थान , भूरा पिता प्रभु खराडी जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम जिकली थाना बाजना जिला रतलाम, कालूराम पिता मोतीलाल चरपोटा जाति भील उम्र 22 साल निवासी कुंडलीपाडा थाना दानपुर जिला बांसवाडा राजस्थान शामिल है! 

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक रामसिंह राठौर, उनि.के.के.चौहान, उनि. वाय.एस.योगी, उनि. अरुण मिश्रा, उनि. अजय वर्मा, सउनि. मोहन जाट, सउनि. राजेन्द्रसिंह ठाकुर, सउनि.भैरुसिंह देवडा, प्रधान आरक्षक 30 रामेन्द्रसिंह,प्रधान आरक्षक 178 कुलदीप यादव, प्रधान आरक्षक 34 भारत, प्र.आऱ. 433 नंदकिशोर मारु, आरक्षक 630 दिनेश ओहरी, आरक्षक 610 संजय शिवहरे, आर. 260 रितेश मेडा , आरक्षक 1110 नितीन, सायबर आरक्षक प्रशांत चौहान, सैनिक 119 मोहनलाल मारुका विशेष योगदान रहा

The post कानवन पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का माल बरामद, आरोपी राजस्थान व रतलाम के appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2277
यह जनता है जो 400 पार की फाकालाजी करने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 से 26 इंच का भी कर देती है- विधायक शेखावत https://badnawarnews.com/2261/ Mon, 19 Aug 2024 10:12:29 +0000 https://badnawarnews.com/?p=2261 विधायक शेखावत के जन्मदिन पर 50 से अधिक गांव के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सम्मान यह जनता है जो 400 पार की फाकालाजी करने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 से 26 इंच का भी कर देती है- विधायक शेखावत बदनावर में तो बुखार उतारा, बहुत सी जगह उतरना बाकी, आने वाला समय कांग्रेस […]

The post यह जनता है जो 400 पार की फाकालाजी करने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 से 26 इंच का भी कर देती है- विधायक शेखावत appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>

विधायक शेखावत के जन्मदिन पर 50 से अधिक गांव के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सम्मान

यह जनता है जो 400 पार की फाकालाजी करने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 से 26 इंच का भी कर देती है- विधायक शेखावत

बदनावर में तो बुखार उतारा, बहुत सी जगह उतरना बाकी, आने वाला समय कांग्रेस का है_विधायक शेखावत

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन लक्ष्मी गौशाला में गायों के बीच कार्यकर्ताओं ने हर्शोल्लास से मनाया गया। विधायक शेखावत ने गौमाता का पूजन कर गोमाता को 56 भोग लगाया गया। लक्ष्मी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में गौमाता के लिए तिल से बने 2100 लड्डू भी उपलब्ध कराये गए। 16 ग्राम पंचायत में 5 हजार लिटर पानी की क्षमता के टेंकर का वितरण भी किया गया। 50 से अधिक गांव से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुश्पमाला पहना कर विधायक शेखावत का स्वागत किया गया। शेखावतजी ने जन्मदिन पर अस्पताल में एक एयर कंडीशनर एवं शासकीय कन्या हाई सेेंकेडी स्कूल में एक वाटर कुलर भी भेंट किया गया।

लक्ष्मी गौशाला में आयोजित जन्मदिन कार्यकम में मुख्य अतिथि धार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार थे। कार्यकम में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, कमलसिंह पटेल, महिला संगठन धार जिला अध्यक्ष मेना मारु, पूर्व सरपंच खेडा रमेशचंद्र देव, जिपं सदस्य अशोक डावर, दिनेश रघुवंषी, डा पवन जैन, प श्याम अग्निहोत्री, आशिष भाकर, लियाकत पटेल, अभिषेक टल्ला मोदी, अत्माराम जाट, रोहित कामदार, अभिषेकसिंह राठौर, रियाज खान, सुश्री शुभागंना राजे, हरिश मांगलिया, जगदीश पाटीदार, धर्मराज पाटीदार, संजय भुरिया, असगर पटेल सहीत कई अतिथि मंचासीन थे।

विधायक शेखावत का विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, देवपालसिह जादव, अनिल पाटीदार, मुकेश होती बाल कृष्ण पाटीदार ने 51 किलो की पुश्पमाला से स्वागत किया गया। संदीप माहेश्वरी, जयदीपसिंह पंवार,निर्मल वर्मा,राजेश राठौड, अभय पाटीदार, निलेश चौधरी, विश्णु मरगला, दिलीप निनामा, बाबूलाल मेहरा, जमील कुरेशी, धर्मराज पाटिदार , कुश्णा चौधरी, प्रकाश निनामा, निलेश चौहान, सारिका बाफना, अनूप जैन, मोहन जाट, आशीष जोशी, आसाराम मालवीय , भेरूलाल सीरवीl, चेतन सिंह राठौर, अश्विन पाटीदार, सोनू जाट, राहुल सिंह पवार, कमल सिंह सिसोदिया, लाखन सिंह पवार, सहीत कनवासा, तिवडी, नवासा, बिजूर, अंतराय, मुसावदा, लबरावदा, बेरछा, बांकुरली, गरडावद, केसूर, सादलपुर, तारोद, बिलौदा, सनावदा, मनासा, रुपाखेडा, मुलथान, खेडा, संदला, तिलगारा, जलोद खेता, फुलेडी, खिलेडी, कोद, बिडवाल, बखतगढ, मांगलिया, भेसोला, मुंगेला, काछीबडोदा, धमाना, सिलोदिया सहीत 50 से अधिक गांव से पहुॅचे सैकडों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। कवि जगदीश जागीरदार ने बाबूजी राम राम गली गली में हो रहा कविता सुनाई गयी। बाबूजी का जीवन परिचय विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दिया गया।

स्वतंत्र प्रेस क्लब ने भी विधायक शेखावत का स्वागत किया गया ! पोप सिह राठौर पप्पी बना के ग्रामीण तहसील पत्रकार अध्यक्ष नियुति पर विधायकजी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया

16 टेंकर व एसी एवं वाटर कुलर वितरण-
विधायक शेखावत के जन्मदिन पर आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में 16 टेंकर सादलपुर, संगेसरा, अंतराय, बुलगारी, कराडिया, नागोरा, बांकुरली, फुलेडी, ढोलाना खुर्द, चीराखान, शेरगढ, बिडवाल, कनवासा, जालमपुरा, बग्दियापाडा छायन, लिलीखेडी को वितरण किए गये। शासकीय अस्पताल में मरीजो की सुविधा के लिए एक एयर कंडीसनर एवं कन्या हायरसेकेंरी विधालय बदनावर को वाटर कुलर भेंट किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने विधायक शेखावत का साफा बांध कर एवं पुश्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। श्री पाटीदार ने भी संसंबोधित किया

विधायक भंवरसिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा जन्मदिन तो जनता के बीच आने का एक बाहना है। यह दिन आपके बीच आने का माध्यम हुआ है। जो जन्मदिन आता है किसी की जिंदगी का एक साल कम हो जाता है लेकिन एक साल का अनुभव बढा देता है। यह अनुभव जीवन, समाज एवं जनता के काम आता है। जिले में कुछ चेहरों की वजह से ही कांग्रेस जिंदा है। बधाई के पात्र हे कमलकिषोरजी व उनकी टीम जो विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर खडी है। कांग्रेस को पुर्नजीवित कर संगठीत करना है। देश में वातावरण जो 400 पार की फाकालाजी करते रहे उन्हे 250 के लाले पड गये। देश का वातावरण बदल रहा है। जनता 10 वर्ष का कार्यकाल देख रही है। भाजपा और नरेन्द्र मोदी को आज तक समझ में नहीं आ रहा है कि यह क्या हो गया। यही जनता है। जो नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 इंच का करने के बाद 26 इंच का भी कर देती है। नरेन्द्र मोदी को बता दिया कि लफाबाजी, झुठ बोलना, जनता को बेवकुफ बनाने वाले को जनता सबक सीखा देती है। मप्र में अभी बुखार उतरा नहीं है। बदनावर वालो ने तो बुखार उतार दिया है। बहुत सी जगह बुखार उतरना बाकी है। आने वाले 5 साल में देश का परिदृश्य बदलने वाला है। आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले दो माह से जनता के लिए लड रहे है। जनता दुखी है सबक अवश्य सीखायेगी। कांग्रेस ही नही भाजपा के लोग भी दुखी है। यह सरकार तो जैसे तैसे बन गयी। अगले साल में बडा बदलाव होगा। कांग्रेस को 5 साल धरातल पर कार्य कर संगठन को मजबुती दे।


शेखावत ने आगे कहा कि बदनावर की जनता ने अवसर दिया है। पहले तस्वीर बदली अब इसकी तकदीर बदलने का काम करना है। नर्मदा मैया का पानी 2025 की दीपावली तक यहां के खेतों में पहुॅचेगा। बदनावर का इतिहास बदलेगा। कुछ लोगों को अवसर दिया था किंतु 5 साल दादागिरी, मटर गस्ती, लुट खसौट में लगे रहे। भाजपा की सरकार थी, मंत्री भी था परंतु क्या हुआ। प्रदेष में कर्ज को लेकर कहा कि विकास के नाम कर्ज, कर्ज चुकाने के लिए कर्ज, कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए कर्ज प्रदेश कर्ज में डूब चुका है। विधायक निधी को लेकर कहा कि विधायक निधी शेखावत के पिताजी के खजाने से नही दी जा रही है। यह जनता की है जनता तक पहुॅचाने का काम कर रहे है। आगामी दिनों में सभी 89 ग्राम पंचायतों को टेंकर मिलेगे। विधायक जनता का है जनता वोट आपके करम देख कर दे भी दे नहीं भी दे। दादागिरी कर वोट नहीं ले सकते है। आगामी दिनों में 70 लाख की निधी से 3-3 खंरजे प्रत्येक जनपद सदस्य को मिलेगे। काम बहुत है, सडकों की स्थिति खराब है किसान परेशान है लेकिन इस परेषानी में संर्घष करते रहेगे। और एक एक करके समस्या का समाधान भी करेगे। बदनावर विकास की राह पर बढेगा। बदनावर के साथ-साथ धार जिले को भी विकास की धारा से जोडना है। विधानसभा में ताकत से लडेगे। आवश्यकता पडी तो सडको ंपर भी लडेगे।


कार्यकम का संचालन महेश पाटीदार एवं देवपालसिंह जादव ने किया। आभार नगर कांग्रेस की और से मुकेश होती ने माना। जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी!

The post यह जनता है जो 400 पार की फाकालाजी करने वाले नरेन्द्र मोदी जैसे का सीना 56 से 26 इंच का भी कर देती है- विधायक शेखावत appeared first on बदनावर न्यूज डॉटकॉम.

]]>
2261